जमशेदपुर
Trending

बर्मामाइंस गुरुद्वारा और खालसा मध्य विद्यालय को जलजमाव से मिलेगी राहत, ड्रेनेज सिस्टम की सफाई पूरी

Jamshedpur news

Views: 30
0 0
Read Time:4 Minute, 46 Second

बर्मामाइंस गुरुद्वारा और खालसा मध्य विद्यालय को जलजमाव से मिलेगी राहत,ड्रेनेज सिस्टम की सफाई पूरी

  • जदयू मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह की पहल पर टाटा स्टील यूआईएसएल ने कराई सफाई, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान पर स्थानीय लोगों ने जताया आभार

जमशेदपुर संवाददाता सोहन साह,

जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा एवं खालसा मध्य विद्यालय में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह की पहल पर टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) प्रबंधन ने संबंधित ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का कार्य पूरा करा दिया है। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों को बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

बर्मामाइंस गुरुद्वारा और खालसा मध्य विद्यालय को जलजमाव से मिलेगी राहत, ड्रेनेज सिस्टम की सफाई पूरी

जानकारी के अनुसार, बर्मामाइंस स्थित गुरुद्वारा कमेटी और खालसा मध्य विद्यालय के प्रधान की ओर से जलजमाव की समस्या को लेकर लगातार बबलू कुमार सिंह को शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित हो जाती थी। इसके परिणामस्वरूप बारिश का गंदा पानी गुरुद्वारा परिसर के साथ-साथ खालसा मध्य विद्यालय के अंदर भी प्रवेश कर जाता था।

इससे गुरुद्वारा में आने वाले श्रद्धालुओं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और आसपास के निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए बबलू कुमार सिंह ने टाटा स्टील के संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले से टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन को अवगत कराया। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम की तत्काल सफाई कराने का आग्रह किया।

बर्मामाइंस गुरुद्वारा और खालसा मध्य विद्यालय को जलजमाव से मिलेगी राहत, ड्रेनेज सिस्टम की सफाई पूरी

इसके बाद टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का कार्य पूरा कराया।

इस पहल के बाद गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सलविंदर सिंह, उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, महासचिव जोगा सिंह, चेयरमैन गुरु दयाल सिंह, बाबा इकबाल सिंह तथा गोंड समाज के अध्यक्ष दिनेश साह सहित अन्य पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर बबलू कुमार सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। गुरुद्वारा कमेटी और स्थानीय नागरिकों से शिकायत मिलने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल की।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका संकल्प है। क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

वहीं, बबलू कुमार सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों तथा खालसा मध्य विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का कार्य पूरा कराने के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

बर्मामाइंस गुरुद्वारा और खालसा मध्य विद्यालय को जलजमाव से मिलेगी राहत, ड्रेनेज सिस्टम की सफाई पूरी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button