ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

बरहरवा के बीएलओ ने समय से पहले पूरा किया एन्यूमरेशन कार्य, प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

बरहरवा संवाददाता।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) 2026 अभियान के तहत 05-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड के कई बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा से पहले ही शत-प्रतिशत पूरा कर लिया।

बरहरवा के बीएलओ ने समय से पहले पूरा किया एन्यूमरेशन कार्य, प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र संख्या 137, 19, 134 एवं 39 के बीएलओ ने 19 जुलाई 2026 तक एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में प्रखंड कार्यालय, बरहरवा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ)-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), बरहरवा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता और समर्पण अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं तथा सभी कर्मियों को इसी प्रतिबद्धता के साथ निर्वाचन कार्यों का निर्वहन करना चाहिए।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button