झारखंडट्रेडिंगरांचीराजनीतिस्थानीय समाचार

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को आज शाम गुरुवार को 5.30 बजे मिलने का दिया समय।

Views: 994
0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को आज शाम गुरुवार को 5.30 बजे मिलने का दिया समय।

Jharkhand:- चंपई सोरेन को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मिलने के लिए 1फरवरी गुरुवार शाम 5.30 बजे का समय दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सारे विधायक सर्किट हाउस से एक साथ बस में जा सकते हैं . चंपई सोरेन राज्यपाल के सामने परेड भी करवा सकते हैं. यह भी कहा जा रहा है कि चंपई सोरेन के साथ चार विधायक राजभवन जायेंगे. इनमें आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विनोद सिंह और प्रदीप यादव शामिल रहेंगे. सूत्रों के अनुसार विधायकों का मूवमेंट अब राज भवन के फैसले पर डिपेंड करेगा.

राज्यपाल को चंपई सोरेन ने लिखा था पत्र


इंडिया गठबंधन के निर्वाचित नेता चंपई सोरेन ने इससे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखा था. पत्र में कहा था कि 31 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आपको त्यागपत्र सौंपा गया था. रात 8.45 बजे आपके द्वारा इसे स्वीकार करने के बाद मेरे नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आपसे मिला. प्रतिनिधिमंडल में जेएमएम विधायक दल के नेता के रूप में मैं तथा मेरे साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजद विधायक सत्यानन्द भोक्ता, सीपीआई (एमएल) के विधायक विनोद कुमार सिंह तथा झाविमो(प्र०) के विधायक प्रदीप यादव शामिल थे.

चंपई सोरेन ने लिखा, हम लोगों ने 47 विधायकों के समर्थन का दावा एवं 43 विधायकों का हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र आपको समर्पित किया था, जो बहुमत के आकड़े से अधिक है. यह भी उल्लेख करना उचित है कि मेरे साथ सभी 43 विधायक, जिनके हस्ताक्षर समर्थन पत्र में दर्ज हैं, राजभवन आपसे मिलने के लिए गये थे, लेकिन वे गेट पर ही रहे. उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया.
राज्य में पिछले लगभग 18 घंटों से कोई सरकार अस्तित्व में नहीं है.वैधानिक प्रमुख होने के नाते हम सभी विधायक एवं राज्य की जनता आपने उम्मीद करते हैं कि शीघ्र ही आप एक लोकप्रिय सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त कर राज्य को भ्रम की स्थिति से बाहर निकालेंगे. पत्र में लिखा गया है कि राज्यपाल से अनुरोध है कि सरकार बनाने के दावे को स्वीकार करते हुए मुझे मुख्यमंत्री मनोनीत कर नयी सरकार के गठन का भार्ग प्रशस्त करने की कृपा करें. आपसे अनुरोध है कि मुझे सभी विधायकों के साथ आज अपराह्न 3 बजे राजभवन में मिलने का समय दिया जाये, ताकि मैं आपको आश्वस्त कर सकूं कि बहुमत मेरे साथ है. और मैं राज्य में स्थिर सरकार दे सकूं.

Loading

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को आज शाम गुरुवार को 5.30 बजे मिलने का दिया समय।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button