झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

अबुआआवास में मची हैं लूट:पंचायत सेवक कर रहे हैं पैसे की मांगः मुखिया

  • मुखिया ने पंचायत सेवक पर आवास के नाम पर पैसा लेने का लगाया आरोप
  • अबुआ आवास में पंचायत सेवक कर रहे हैं पैसे की मांगः मुखिया
अबुआआवास में मची हैं लूट:पंचायत सेवक कर रहे हैं पैसे की मांगः मुखिया

लातेहारः- जिले में इन दिनों अबुआ आवास के नाम से भारी लूट मची हुई हैं ये बातें मैं नहीं लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत चटकपुर पंचायत की मुखिया ने कहीं। झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना में आवास का लाभ देने के नाम पर पंचायत सेवक के द्वारा दस दस हजार रुपए लेने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला तब सामने आया जब चटकपुर पंचायत के मुखिया रेखा नगेशिया क्षेत्र भ्रमण के लिए निकली तब ग्रामीणों ने मुखिया को अपनी सारी आपबीती बताई कि किस तरह से पंचायत सेवक के द्वारा आवास देने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है।

अबुआआवास में मची हैं लूट:पंचायत सेवक कर रहे हैं पैसे की मांगः मुखिया
चटकपुर

मुखिया रेखा नगेशिया ने बताया कि पंचायत सेवक अनेश्वर प्रसाद पर अबुआ आवास के लाभुकों की सूची तैयार करने में पैसा लेकर हेराफेरी किया गया है। मुखिया ने इस संबंध में डीडीसी सुरजीत कुमार सिंह को एक आवेदन भी दिया है। दिये गये आवेदन में लिखा है कि पंचायत सेवक अनेश्वर प्रसाद किसी के घर का निरिक्षण किये बिना ही अपने मनमाने तरीके से घर में बैठ कर अबुआ आवास लाभुकों के सूची में स्कोर बना दिया व स्कोर का हवाला देते हुए अपनी मर्जी से आवास की स्वीकृति दिलाई हैं।

जिसमें एक ही गांव में 26 लोगों का आवास स्वीकृति कर दी गई हैं, जहा जरूरत हैं वहां एक भी नहीं


जो जरूरतमंद व्यक्ति है वे लोग पैसा नहीं दिए तो उन लोगों का सूची से नाम हटा दिया गया जिन लोगों का सूची में नाम है उन लोगों से भी आवास के नाम पर 10 हजार की मांग की जा रही है जिसकी कार्रवाई को लेकर हमने डीडीसी को लिखित आवेदन भी दिया है जब इसका पता चला तो पंचायत सेवक द्वारा मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है ताकि मामले को दबा दिया जा सके।यहां तक की पंचायत सेवक द्वारा केस में भी फंसाने की धमकी दी जा रही है।उन्होंने जांच कर जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की हैं।आगे मुखिया ने बताया कि चटकपुर पंचायत में कुल 40 आवास आवंटित किए गये हैं। जिसमें चटकपुर ग्राम में 9 लोगों का ही आवास सूची में नाम आया है जिसके नाम पर पंचायत एवं गांव में घूम कर लाभुकों से पंचायत सेवक द्वारा पैसे की मांग किया जा रही है। धरातल पर जाने के बाद एक बड़ी मामला सामने देखने को मिला चटकपुर निवासी जगनारायण प्रसाद पत्नी सुनीता देवी का घर नहीं होने के कारण पिछले 10 वर्षों से किराए के मकान में रह रहे हैं। वहीं जगनरायण ने बताया कि आवास के नाम पर पंचायत सेवक अनेश्वर प्रसाद द्वारा दश हजार रुपए मांगा गया है बोला गया है की पैसा नहीं दोगे तो आवास नहीं मिलेगा।जबकि झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन भी जमा किया गया था।

क्या कहते हैं पंचायत सेवक

इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जो भी आरोप मेरे ऊपर लगाए गए हैं सारे बेबुनियाद हैं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button