स्थानीय समाचार

टाटा स्टील जमशेदपुर हॉफ मैराथन प्रतिस्पर्द्धा आयोजित

टाटा स्टील जमशेदपुर हॉफ मैराथन प्रतिस्पर्द्धा आयोजित
दीपक कुमार
जमशेदपुर : रविवार को शहर में आयोजित टाटा स्टील जमशेदपुर हॉफ मैराथन दौड़ में उत्साह, उमंग एवं यूनिटी का अद्भुत संगम दिखा। यह मैराथन दौड़ जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से शुरू हुआ। इस हाॅफ मैराथन दौड़ में हर उम्र वर्ग के धावकों ने हिस्सा लिया। सुगापंखी रंग के टी शर्ट में जब धावकों का हुजूम सड़कों पर निकला तो देखने वालों की आंखें चौंधिया गई।

 

दौड़ का अद्भुत नजारा देखते ही बन रही थी। वहीं मैराथन मार्गों पर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी भी काबिले तारीफ रही। इस मैराथन दौड़ में 21, 10 , 5 एवं 2 किलो मीटर के फन रन में न सिर्फ शहरवासी बल्कि आस- पास के राज्यों के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। 21 किमी का दौड़ सबसे पहले सुबह 5 : 30 बजे शुरू हुआ।

उसके बाद सुबह 6:40 बजे 10 किमी का दौड़ शुरू हुआ। फिर 7:30 बजे 5 किमी और उसके बाद 2 किमी का फन रन शुरू हुआ। दौड़ से पूर्व धावकों में जोश भरने के लिए वार्मअप कराया गया। सबों ने उत्साहपूर्वक इसमें हिस्सा लिया। इस मैराथन दौड़ में सभी कैटगरी में सर्वश्रेष्ठ 5 प्रतिभागियों को इनाम राशि, ट्राफी , मेडल आदि देकर पुरस्कृत किया गया ।

टाटा स्टील जमशेदपुर हॉफ मैराथन प्रतिस्पर्द्धा आयोजित
21 किलो मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में प्रथम चंदन भारद्वाज ( बीब नं0 – 183 ) रहें। उन्होंने 1: 04 : 40 में अपनी दौड़ पूरा कर परचम लहराया। उधर 21 किमी दौड़ में ही महिला वर्ग में भारतीय नयन ( बीब नं0 – 2040 ) 1 : 14 : 52 में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त करने करने का गौरव हासिल की।

उसी प्रकार 10 किलो मीटर के पुरुष वर्ग में बलराम ( बीब नं – 4193 ) 00: 29 : 57 में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि महिला वर्ग में प्रथम केएम ज्योति ( बीब नं- 6150 ) 34 : 35 :00 में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त की। इसी प्रकार 5 किमी पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अभिषेक ( बीब नं – 15496 ) ने हासिल किया।

 

उसने 00 : 15 : 29 में दौड़ पूरा किया। महिला वर्ग में मनाली सिंहा ( बीब नं – 25040 ) 00 : 19 : 40 में दौड़ पूरी की। दौड़ में खास बात यह रही की टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र ( बीब नंबर – 01 ) भी इस दौड़ के साक्षी बने। उन्होंने न सिर्फ बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लिया बल्कि सफलता पूर्वक सम्मानजनक समय में 10 किमी का दौड़ भी पूरा किया। उन्होंने 1 : 08 : 59 में 10 किमी का दौड़ पूरी किए।

 

आम धावकों की तरह इतने बड़े शख्सियत को दौड़ में भाग लेते देख धावक रोमांचित हुये। बताते चलें कि टीवी नरेंद्रन एक सफल मैराथन मैन है। वो लगभग सभी मैराथन में भाग लेते रहे हैं।

टीवी नरेंद्र, चाणक्य चौधरी , टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव उर्फ टुन्नू चौधरी , श्रीमती डेजी ईरानी समेत अन्य के हाथों विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

दौड़ के बाद धावकों ने डीजे के धून पर विशेषकर भोजपुरी गानों पर खूब थिरके। सबों ने मिलकर इस मैराथन दौड़ को यादगार बनाया।

इसमें दूर दराज के स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। नीचे दिए गए लिंक की मदद से किसी भी धावक का बीब नंबर , नाम या रिजल्ट के बारे में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button