स्थानीय समाचार

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ दुर्गा पूजा, नाम आंखों से दी गई मां की विदाई

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ दुर्गा पूजा, नाम आंखों से दी गई मां की विदाई

बरहरवा ।राजमल प्रखंड क्षेत्र के मंगलहट स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया । इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तों ने मां दुर्गा के अंतिम दर्शन किए और नाम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। विसर्जन के दौरान जगह-जगह श्रद्धालु ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की , इस दौरान ढोल नगाड़े, गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर से निकलकर इंग्लिश, मलाहीटोला, डेढ़गामा आदि गांव का भ्रमण करते हुए वापस आकर नमामि गंगे घाट स्थित गंगा घाट पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पूर्व महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा का वरन किया एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला और एक दूसरे को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।मौके पर समिति के सभी लोग, ग्रामीण, श्रद्धालु, सुरक्षा व्यवस्था के बीच मूर्तियों को निर्धारित जगह पर विसर्जन कर दिया गया ।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button