लातेहार
Trending

लातेहार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला मजदूर को कुचला,मौत,चालक फरार

Latehar News

Views: 22
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second

नशे में धुत तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला मजदूर को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के अमवाटीकर मोड़ स्थित रिलायंस मार्ट के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला मजदूर समिता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य मजदूर 25 वर्षीय जितेंद्र भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया, जिससे जितेंद्र उसके नीचे दब गया।

मृतका की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के दुंदू गांव निवासी श्रीराम सिंह की पुत्री समिता कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा कर उसके नीचे दबे घायल मजदूर को बाहर निकाला गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

लातेहार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला मजदूर को कुचला,मौत,चालक फरार

घायल मजदूर जितेंद्र भुइयां ने बताया कि ट्रैक्टर चालक संतोष उरांव नशे की हालत में था। उसे कई बार ट्रैक्टर धीरे चलाने की सलाह दी गई, लेकिन चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

इधर, मृतका की बड़ी बहन कमिता कुमारी ने बताया कि दोनों बहनें प्रतिदिन मनिका से लातेहार मजदूरी करने आती थीं। बुधवार को भी दोनों काम पर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी छोटी बहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Loading

लातेहार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला मजदूर को कुचला,मौत,चालक फरार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button