स्थानीय समाचार
Trending

मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी-शाह का फूंका पुतला

Views: 18
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी-शाह का फूंका पुतला

लातेहार। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लातेहार में प्रदर्शन किया। अमवाटीकर स्थित अंबेडकर चौक से कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया, जो मेन रोड होते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा।

समाहरणालय के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने की। प्रदेश सचिव अमित साहू ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

प्रदेश संयुक्त सचिव आफताब आलम ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे भाजपा को चुनाव में लाभ मिल रहा है। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button