गोमिया छठ घाट की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह
Gomiya news

संध्या और उषा अर्घ्य के अवसर पर होगा भव्य भक्ति जागरण, समिति के सदस्यों से की तैयारियों पर चर्चा
अजीत नारायण प्रसाद,
गोमिया। गोमिया प्रखंड स्थित गोमिया छठ घाट में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह छठ घाट पहुंचे और चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर पर्व के आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

संध्या और उषा अर्घ्य के अवसर पर होगा भव्य जागरण
समिति के सदस्यों ने बताया कि विगत वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी महापर्व छठ के अवसर पर संध्या अर्घ्य एवं उषा अर्घ्य से पूर्व श्रद्धालुओं के लिए भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से छठ घाट पर भक्तिमय माहौल बनाया जाएगा।

इस दौरान छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव विजय करमाली, उपाध्यक्ष राज जायसवाल, उपसचिव रंजीत करमाली, वरिष्ठ सहयोगी सुरेश यादव, रौनक जायसवाल, अंकुश भंडारी, मनीष कुमार, समाजसेवी रोहित यादव, कैलाश यादव, संतोष यादव, बबलू राम, अमित दे, आकाश रवानी, संजय ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
![]()




