चंदा चोरी और खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस की समीक्षा बैठक
27 अगस्त को जिला एवं प्रखंड स्तर पर जनआंदोलन और धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर हुई चर्चा

लातेहार। शनिवार को लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “चंदा चोरी” एवं “खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026” के विरोध में आगामी 27 अगस्त को प्रस्तावित जिला एवं प्रखंड स्तरीय व्यापक जनआंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आंदोलन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी आंदोलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर लातेहार प्रखंड सेवा दल अध्यक्ष के रूप में श्री अपरोज अंसारी की नियुक्ति पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक में कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()






