स्थानीय समाचार

लातेहार में आंधी-तूफान का कहर: कच्चा घर ढहा, अन्नाती देवी ने की मुआवजे की मांग

Views: 83
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second
लातेहार में आंधी-तूफान का कहर: कच्चा घर ढहा, अन्नाती देवी ने की मुआवजे की मांग

लातेहार संवाददाता।
लातेहार: जिले में तेज आंधी-तूफान ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है। इसी क्रम में लातेहार प्रखंड के केड्डू गांव में रहने वाली अन्नाती देवी का कच्चा घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना 05 अप्रैल 2026 की संध्या लगभग 6 बजे की है, जब अचानक आए तेज हवा और बारिश की वजह से उनका घर जमींदोज हो गया।

मकान ढहने के साथ-साथ घर में रखा धान, चावल, मक्का और अन्य अनाज भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार के सामने भोजन और रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़िता ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखती हैं और घर टूट जाने के बाद उनका पूरा परिवार बेघर हो चुका है।

अन्नाती देवी ने अंचल अधिकारी, लातेहार को आवेदन देकर घटना की जांच कराने और क्षतिपूर्ति राशि एवं आवास योजना का लाभ प्रदान करने की मांग की है। उनका कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार का पालन-पोषण करना अत्यंत कठिन हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने जांच कर उचित सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button