स्थानीय समाचार

लहलहे पंचायत भवन प्रांगण में झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

लहलहे पंचायत भवन प्रांगण में झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

संवाददाता: अनुज तिवारी,

मेदिनीनगर : सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहलहे पंचायत भवन के प्रांगण में शुक्रवार को झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर लहलहे ग्राम संगठन की दीदियों ने पंचायत स्तरीय रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया । यह कार्यक्रम लहलहे क्लस्टर की आई पी आर पी मीना देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैठक के दौरान महिलाओं ने गांव के विकास, आजीविका, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की।स्थापना दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष और सफल बनाया।

लहलहे पंचायत भवन प्रांगण में झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

लहलहे , सिंदुरिया, कंसिया एवं किशुनपुर की ग्राम संगठन की दीदियों के सहयोग से झारखंड स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर पूरे दिन लहलहे क्लस्टर आस पास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल बना रहा ।
कार्यक्रम सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते नज़र आई क्लस्टर आई पी आर पी मीना देवी, जी सी आर पी सरिता देवी, जे आर पी पूनम तिवारी, सी आर पी ममता देवी, ए पी एस अनीता देवी, a/w रिंकी कुमारी

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button