झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

कार्तिक पूर्णिमा पर मुक्तेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, उत्तरवाहिनी गंगा में श्रद्धालुओं ने लगायी पुण्य की डुबकी

तुलसी-शालिग्राम विवाह का हुआ आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा गंगा तट; जरूरतमंदों के बीच अन्न-वस्त्र का वितरण

Views: 1
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

सानू कुमार की रिपोर्ट, 

साहिबगंज। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को साहिबगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित प्रसिद्ध मुक्तेश्वर धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गंगा स्नान और पुण्य अर्जित करने के लिए अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरा गंगा घाट भक्तों से गुलजार हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान विष्णु को पुष्प अर्पित किए तथा परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा मुक्तेश्वर धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआद तुलसी-शालिग्राम विवाह

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुक्तेश्वर धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न कराया गया। पुरोहित बीके पांडे ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी। उन्होंने श्रद्धालुओं को तुलसी-शालिग्राम विवाह की धार्मिक महत्ता बतायी और कथा का श्रवण कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए।

कार्तिक पूर्णिमा पर मुक्तेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, उत्तरवाहिनी गंगा में श्रद्धालुओं ने लगायी पुण्य की डुबकी

आस्था के साथ सेवा का संदेश, जरूरतमंदों को बांटे अन्न-वस्त्र

पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ के साथ दान-पुण्य की परंपरा भी निभायी। गंगा तट पर मौजूद जरूरतमंदों के बीच अन्न और वस्त्र का वितरण किया गया। सुबह से ही गंगा घाट पर स्नान, मंदिरों में पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का सिलसिला जारी रहा। कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और गंगा तट पर गूंजते मंत्रोच्चार से पूरा मुक्तेश्वर धाम आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button