स्थानीय समाचार

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा,प्रगति में तेजी लाने का निर्देश

Views: 2
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा,प्रगति में तेजी लाने का निर्देश

 

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान अक्टूबर 2026 तक विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी।

बैठक में सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, टीबी उन्मूलन, मलेरिया नियंत्रण एवं कुपोषित बच्चों के उपचार की समीक्षा की गयी। बताया गया कि जिले में अक्टूबर तक 30,128 बच्चों का पूर्ण टीकाकरण किया गया है, जबकि 30,335 संस्थागत प्रसव हुए हैं। वहीं, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 6,034 संभावित मरीजों की जांच की गयी तथा कुपोषण उपचार केंद्रों में 50 बच्चों को भर्ती किया गया।

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 10,13,795 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत 9,82,776 आभा आईडी तैयार की गयी हैं।उपायुक्त श्री शेखावत ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित निगरानी करने पर बल दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button