झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना

‘वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह’ के जयघोष से गूंजा गुरुद्वारा, अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और सामूहिक अरदास के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व

Views: 1
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

मुख्य ब्यूरो : केशव तिवारी,

साहिबगंज। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को साहिबगंज का गुरुद्वारा भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर रहा। शहर के न्यू रोड स्थित गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। तालबन्ना स्थित गुरुद्वारे में ध्वजारोहण के साथ प्रकाश पर्व का शुभारंभ हुआ। इसके बाद प्रभात फेरी, भजन-कीर्तन और सामूहिक अरदास के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी को नमन किया। दोपहर दो बजे तक चले धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा गुरुद्वारा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में डूबा रहा।

अखंड पाठ और कीर्तन में लीन रहे श्रद्धालु

प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पटना से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने पाठी सिंह के नेतृत्व में अखंड पाठ का आयोजन किया। गुरु की वाणी और भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। सरदार आनंद गोपाल सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन जन्मे गुरु नानक देव जी की जयंती सिख समुदाय प्रकाश पर्व के रूप में मनाता है। उनका जीवन मानवता, समानता, प्रेम और सेवा का संदेश देता है।

साहिबगंज में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना

एक पंगत में बैठे सैकड़ों श्रद्धालु, लंगर में दिखी भाईचारे की मिसाल

धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद प्रसाद वितरण और सामूहिक लंगर का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ पंगत में बैठकर गुरु का लंगर छका। लंगर के जरिये सेवा, समर्पण और सामाजिक समानता का संदेश दिया गया। पूरे दिन गुरुद्वारा परिसर ‘वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह’ के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धा, सेवा और भाईचारे के संगम ने प्रकाश पर्व के उत्साह को और खास बना दिया।

मौके पर सरदार आनंद गोपाल सिंह, सरदार जसवीर सिंह, हरपाल सिंह, रवि सिंह, देवेंद्र सिंह, जसपाल कौर, रविंद्र कौर, बलजीत कौर, मनप्रीत सिंह, हरभजन सिंह, बबली कौर, चरणजीत कौर, दलजीत कौर, जगजीत सिंह, शीशपाल सिंह, बलबीर सिंह, रणजीत सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button