गढ़वाझारखंडस्थानीय समाचार
उर्दू शिक्षक के रिक्त पदों को सरेंडर करने के बजाए बहाली करे सरकार: मो० उमर फारूक अंसारी।


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
सिसई: पिछले चार वर्ष या उससे पहले 4401 उर्दू शिक्षक के रिक्त 3712 पदों में सरकार बहाली नही कर सकी अब उर्दू शिक्षक के पद जिसे बिहार सरकार ने 1999 में सृजित किया है उस उर्दू पद को सरेंडर करने के लिए प्रमोशन नियमावली 2024 में प्रवाधान लाया गया, जिसके अनुसार उर्दू शिक्षक के पद को सरेंडर करके सहायक आचार्य भाषा विषय का पद बना दिया जाएगा और पे ग्रेड 4200 से घटाकर 2400 कर दिया जाएगा।जैसे सहायक शिक्षक के बचे पदों को सहायक आचार्य बना कर किया गया जो मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।मांग- उर्दू शिक्षक के बचे पदों को कक्षा 1-5 एवं 6-8 में बांटकर शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 अनुसार बहाली शुरू किया जाए। उसके पद जरूरत अनुसार नये पद सृजित किए जाए।
![]()




