बीजेपीझारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सिमरिया में भव्य जनसभा आयोजित

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सिमरिया में भव्य जनसभा आयोजित

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर लातेहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आर गंजी पंचायत के ग्राम सिमरिया में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने की। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि श्याम किशोर वैद्य, विक्रम संयोजक विनोद यादव, मां शंकर यादव, मंडल महामंत्री दीपक पासवान सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सिमरिया में भव्य जनसभा आयोजित

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री राजधानी प्रसाद यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए “एक देश – एक विधान – एक प्रधान – एक निशान” के संकल्प को दोहराया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और मजबूत राष्ट्रवाद पर जोर देते हुए कहा कि पूरे भारत में समान कानून व्यवस्था और एकजुटता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने से देशभर में महिलाओं में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि श्याम कुमार वैद्य ने किया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button