स्थानीय समाचार
Trending

Latehar News

Latehar News

Views: 16
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

लातेहार। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के पर्यटन स्थलों और जलाशय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत आयोजित अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जल सहिया, ग्रामीण, महिलाएं और युवाओं ने श्रमदान किया।

अभियान के दौरान जलाशय और उसके आसपास फैले प्लास्टिक समेत अन्य कचरे को एकत्र कर हटाया गया। जलस्रोतों के आसपास सफाई करते हुए लोगों को पर्यटन स्थलों को साफ रखने के लिए जागरूक किया गया।

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन स्थलों की सफाई में जुटे अधिकारी और ग्रामीण, प्लास्टिक नहीं फैलाने की अपील

अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भी जिम्मेदारी है। लोगों से कचरा खुले में नहीं फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की अपील की गई।

इस मौके पर अभियान में शामिल लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और स्वच्छ भारत के संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

अभियान में जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन नोडल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो, डीएलटीएस अभिजीत कुमार, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मी, जल सहिया और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button