स्थानीय समाचार
Trending

मेदिनीनगर में होटल मीरा स्क्वायर का उद्घाटन, स्विमिंग पूल और लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध

होटल मीरा स्क्वायर का भव्य उद्घाटन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर,सांसद वीडी राम और मेयर अरुणा शंकर ने किया शुभारंभ

Views: 9
0 0
Read Time:3 Minute, 22 Second
संवाददाता:अनुज तिवारी, (मेदिनीनगर)

मेदिनीनगर। शहर के चियांकी में एनएच किनारे नवनिर्मित होटल मीरा स्क्वायर का विधिवत उद्घाटन बुधवार को सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, मेयर अरुणा शंकर और होटल की संचालिका मीरा पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर होटल का शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ ही होटल का रेस्टोरेंट भी आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया।

आधुनिक और लग्जरी सुविधाओं से सुसज्जित होटल मीरा स्क्वायर में आकर्षक कमरे, तीन श्रेणियों के बैंक्वेट हॉल, खूबसूरत लॉन, टॉप फ्लोर पर स्विमिंग पूल और एक साथ 30 चारपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आसपास पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां आने वाले लोगों को शांत और सुकून भरा वातावरण भी मिलेगा।

मेदिनीनगर में होटल मीरा स्क्वायर का उद्घाटन, स्विमिंग पूल और लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध

शादी-विवाह और समारोह के लिए विशेष व्यवस्था

होटल के एमडी अजय पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि होटल के प्रथम और द्वितीय तल पर तीन अलग-अलग श्रेणियों के बैंक्वेट हॉल बनाए गए हैं। यहां शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह, पार्टी और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा होटल में रेस्टोरेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। बेसमेंट में एक साथ 30 चारपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि होटल के कमरों से आसपास के पहाड़ी क्षेत्र के मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं। आधुनिक सुविधाओं के साथ मेहमानों को बेहतर आतिथ्य और आरामदायक माहौल उपलब्ध कराना होटल प्रबंधन का उद्देश्य है।

उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर उपस्थित रहे। इनके अलावा पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मनोज सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह, लवली गुप्ता, डॉ. राजीव नयन, डायरेक्टर ब्रजेश कुमार शुक्ला, कृष्ण मोहन पांडेय, संजय पांडेय, मनोज सिंह और होटल के जीएम दलेर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

मेदिनीनगर में होटल मीरा स्क्वायर का उद्घाटन, स्विमिंग पूल और लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button