स्थानीय समाचार
Jharkhand:कड़ाके की ठंढ, कनकनी से लोग हल्कान, 20-21 को बारिश की संभावना


रांची :-राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंढ पड़ रही है। सुबह में कुहासे के साथ कनकनी बढ़ गई है। पलामू, गढ़वा, चतरा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला समेत कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं।कनकनी से लोगों का हाल बुरा है।
राज्य के करीब नौ जिलों का पारा छह डिग्री से नीचे आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर से आसमान में बादल छा सकते हैं।
दो दिन तक हल्की बारिश की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में अंडमान निकोबार के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है।
इसके व्यापक होने के आसार हैं।राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है।
![]()




