स्थानीय समाचार

तेनुघाट डैम में 25 दिवसीय मेला का भव्य शुभारंभ,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

Views: 100
0 0
Read Time:4 Minute, 11 Second
तेनुघाट डैम में 25 दिवसीय मेला का भव्य शुभारंभ,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

तेनुघाट। तेनुघाट डैम परिसर में आयोजित 25 दिवसीय मेला का विधिवत उद्घाटन झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा मद्यनिषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर किया। यह मेला 25 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक चलेगा। उद्घाटन अवसर पर तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं जिला परिषद सदस्य माला कुमारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री महोदय का सम्मान किया।

उद्घाटन समारोह के पश्चात मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क, पेयजल, पर्यटन विकास सहित विभिन्न मुद्दों से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तेनुघाट डैम में 25 दिवसीय मेला का भव्य शुभारंभ,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

पेसा कानून पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार इस कानून को सख्ती और ईमानदारी से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों पर तंज कसते हुए कहा कि कई राज्यों में आज तक पेसा कानून को लागू नहीं किया गया है और वहां केवल जुमलेबाजी हो रही है। हमारी सरकार आदिवासी हितों और संवैधानिक प्रावधानों को धरातल पर उतारने का काम कर रही है।

तेनुघाट डैम के आसपास जर्जर सड़कों की स्थिति पर मंत्री ने कहा कि जल्द मापी कराकर सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले कुछ वर्षों में तेनुघाट का स्वरूप बदला हुआ नजर आएगा और इस क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक लाभ मिलेगा।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेनुघाट मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया है। मेले में दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए झूला, जंपिंग जेट सहित कई प्रकार के मनोरंजन साधन लगाए गए हैं। साथ ही मेले में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें भी सजी हैं, जो लोगों को खूब लुभा रही हैं।

तेनुघाट डैम में 25 दिवसीय मेला का भव्य शुभारंभ,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष महतो, अंचल अधिकारी अशोक राम, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, अधिवक्ता वेंकट हरि विश्वनाथन, झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. रतन मांझी, जिला महासचिव मुकेश कुमार महतो सहित दीपक गुप्ता, शक्तिधर महतो, प्रकाश कुमार महतो, संतोष श्रीवास्तव, अजीत कुमार पांडेय, संजय शर्मा, रामचंद्र यादव, जितेंद्र यादव, प्रीतम यादव, राजेंद्र नायक, पंकज नायक समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button