झारखंड समाचारपश्चिम बंगालस्थानीय समाचार
Trending

नलहाटी में अवैध देसी शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

अमलाई कैनाल इलाके में देर रात छापेमारी, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज:शराब आपूर्ति के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Views: 1
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

रिपोर्ट:निशांत कुमार सानू,

नलहाटी। अवैध देसी शराब की बिक्री के खिलाफ नलहाटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमलाई कैनाल इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सोमवार देर रात चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नलहाटी नगरपालिका के वार्ड संख्या-9 निवासी नूर आलिम खान के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह उसे रामपुरहाट अनुमंडल अदालत में पेश किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमलाई कैनाल इलाके में अवैध देसी शराब की बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद नलहाटी थाना पुलिस ने सोमवार रात तत्काल छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने मौके से नूर आलिम खान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 18 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

नलहाटी में अवैध देसी शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

आपूर्ति के स्रोत खंगाल रही पुलिस

इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को अवैध शराब की आपूर्ति कहां से होती थी और इस कारोबार में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button