स्थानीय समाचार

सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना

सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना

उधवा।
शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की विधिवत पूजा-अर्चना शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा मंडपों में की गई। पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की।

महाजन टोली दुर्गा पूजा समिति, बड़ी दुर्गा मंदिर तीन पहाड़ मोड़, गोदारा घाट रेलवे परिसर, बर्मन कॉलोनी, हाट पाड़ा, लाल कोठी, नया बाजार, कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति फुलवरिया, जामनगर, पगली दुर्गा पूजा समिति मंडई एवं नील कोठी सहित कई मंडपों में विशेष अनुष्ठान आयोजित हुए।

इसके साथ ही पूर्वी नारायणपुर के एक नंबर कॉलोनी और विभिन्न निजी आवासों में भी भक्तों ने सप्तमी पूजा विधिविधान से संपन्न की। अहले सुबह श्रद्धालु अपने-अपने नजदीकी गंगा घाट, तालाब और अन्य जलाशयों पर कर-बारी यात्रा के लिए पहुंचे, जहां पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान कराया गया।

पूरे दिन पूजा स्थलों पर भक्तों की भीड़ रही और वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button