राजमहल
Trending

राजमहल में टोटो पलटने से तीन गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालु घायल, एक रेफर

राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर मंडई पेट्रोल पंप के पास हादसा, अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने में बिगड़ा संतुलन

Views: 1
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

राहुल कुमार साह की रिपोर्ट,

राजमहल:- कार्तिक पूजा पर गंगा स्नान की आस्था लेकर राजमहल आ रहे तीन श्रद्धालुओं के सफर पर मंगलवार को हादसे ने ब्रेक लगा दिया। राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर मंडई स्थित पेट्रोल पंप के समीप अचानक सामने आये कुत्ते को बचाने के प्रयास में टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टोटो सवार तीनों श्रद्धालु घायल हो गये। हादसे में एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

अचानक सामने आया कुत्ता, चालक खो बैठा नियंत्रण

मिली जानकारी के अनुसार, हिरणपुर प्रखंड के तरजोल निवासी पगन मरांडी (42), धमधमिया निवासी सोना बास्की (40) और उनके पति मंडल सोरेन (45) कार्तिक पूजा के अवसर पर गंगा स्नान करने टोटो से राजमहल आ रहे थे। इसी दौरान मंडई पेट्रोल पंप के पास अचानक एक कुत्ता टोटो के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन मोड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और टोटो बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

राजमहल में टोटो पलटने से तीन गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालु घायल, एक रेफर

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, एक श्रद्धालु रेफर

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और तीनों घायलों को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ सादिक अंसारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। पगन मरांडी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button