झारखंडजमशेदपुरस्थानीय समाचार
जमशेदपुर :गुरुद्वारा के सेवादार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


जमशेदपुर:- के मानगो स्थित गुरुद्वारा बस्ती स्थित गुरुनानक हाई स्कूल परिसर में मानगो गुरुद्वारा के सेवादार योगेंद्र सिंह (73) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.योगेंद्र का शव रविवार को स्कूल परिसर से सीढ़ी के रेलिंग में लटका पाया गया. सुबह गुरुद्वारा के कर्मचारियों ने शव देखा और इसकी सूचना गुरुद्वारा कमिटी को दी. इधर, सूचना पाकर मानगो पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. योगेंद्र ने अपनी पगड़ी से फांसी लगाई थी. वह साकची गुरुद्वारा बस्ती का रहने वाला था और बीते 28 सालों से मानगो गुरुद्वारा में सेवादार का काम करता था.
![]()




