झारखंड समाचारझारखंडपाकुड़
Trending

दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, 20 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

कमलघाटी में बेखौफ चोरों ने घर का चप्पा-चप्पा खंगाला, स्कूल से लौटी बेटी ने देखा टूटा ताला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Views: 2
0 0
Read Time:3 Minute, 50 Second

निशांत कुमार सानू की रिपोर्ट,

हिरणपुर। हिरणपुर थाना क्षेत्र के कमलघाटी में सोमवार को बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। घर के सदस्य ड्यूटी और स्कूल गये हुए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद और कीमती घरेलू सामान चोरी कर लिया। चोरों ने मुख्य दरवाजे से लेकर कमरों और स्टोर रूम तक के ताले तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। साड़ियां, स्वेटर और रजाई तक चोर अपने साथ ले गये। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत है और घरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

सुबह नौ बजे घर में लगा ताला, शाम चार बजे खुला मिला दरवाजा

कमलघाटी निवासी आलोक नोयर टुडू सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी के साथ घर बंद कर ड्यूटी पर चले गये थे। उनकी दस वर्षीय बेटी भी स्कूल गयी हुई थी। घर को सूना पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शाम करीब चार बजे बेटी स्कूल से लौटी तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा और दरवाजा खुला मिला। घर की हालत देखकर उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी। घर पहुंचे माता-पिता ने देखा कि कमरों का सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी और बक्सों को खंगालकर चोर कीमती सामान ले जा चुके थे।

जेवरात के साथ नकदी, साड़ियां और रजाई भी ले गये

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर सोने का कंगन, चेन, अंगूठी, चांदी के पायल, बिछिया, चांदी का कड़ा और माला समेत कई आभूषण चोरी कर ले गये। इसके अलावा करीब 20 हजार रुपये नकद, तीन से छह जोड़ी साड़ियां, नया स्वेटर, रजाई और अन्य घरेलू सामान भी गायब हैं। चोरों ने घर के कमरों और स्टोर रूम को खंगालकर सामान तितर-बितर कर दिया। चोरी गये सामान की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है।

लिखित शिकायत पर मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़ित आलोक नोयर टुडू ने हिरणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, 20 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चोरों की गिरफ्तारी की मांग

दिनदहाड़े बंद मकान में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी है। लोगों का कहना है कि घरों की गैरमौजूदगी में इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button