स्थानीय समाचार
सड़क हादसे में युवक गंभीर, हायर सेंटर रेफर।


बरहरवा। तालझारी थाना क्षेत्र के धमधामिया के पास सड़क किनारे शुक्रवार को एक युवक अचेत अवस्था में गिरा मिला। पास में ही उसकी मोटरसाइकिल गिरी हुई थी जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक बाइक दुर्घटना का शिकार हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनिया गांव के बल्के सोरेन का पुत्र चंद्रा सोरेन (20) के रूप में हुई है। राहगीरों और गांव के लोगों ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अनुमंडल अस्पताल राजमहल लेकर आए।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
![]()




