आजसूजमशेदपुरझारखंडट्रेडिंगस्थानीय समाचार

झामुमो व कांग्रेस छोड़ बिरसानगर में सैकड़ों ने थामा आजसू का दामन।

जमशेदपुर :- शनिवार को बिरसानगर विश्वकर्मा मैदान में आजसू पार्टी का मंडल गठन सह मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। जहां सैकडों युवाओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की । जिसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। झामुमो और कांग्रेस छोड़ काफी संख्या में युवाओं ने आजसू का दामन थामा।पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह , प्रवक्ता अप्पू तिवारी , केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह , संगीता कुमारी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश्वर पांडेय , जिला सोशल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र सिंहा आदि पार्टी में नये आगंतुकों को पार्टी का पट्टा भेंटकर स्वागत किये तथा सबों को शुभकामनाएं दिये। बाद में बिरसानगर प्रखंड की नई कमेटी की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष ने आकाश सिंह का पीठ थपथपाया हाल ही में आजसू में शामिल हुए आकाश सिंहा द्वारा लगातार भारी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने की पहल की जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने सराहना की। उन्होंने कहा कि आकाश सिंहा का समाज के प्रति सेवा भाव काबिले तारीफ है। उन्होंने श्री सिंहा को भविष्य का बड़ा नेता बताया।

पार्ट वन जेल गया है पार्ट – 2 भी जेल जाएगा : कन्हैया सिंह।

झामुमो व कांग्रेस छोड़ बिरसानगर में सैकड़ों ने थामा आजसू का दामन।

बिरसानगर में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आजसू के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन अपने कार्यकाल में कहा करते थे मैं ये करूंगा , मैं वो करूंगा । पर उन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया। हां अपने लिए बहुत कुछ कर लिया। नतीजा है कि अब वो जेल में है। उन्होंने कहा कि आजकल खूब प्रचार हो रहा है अबुआ आवास का। आज अबुआ आवास बबुआ आवास बन गया है। जो झामुमो का चापलूसी कर रहा है उसे आवास मिल रहा है वह भी एक नहीं दो – दो । बस यूं समझ लीजिए मेहनत का मेहताना दे रहे हैं विधायक। बोडाम और पटमदा से ऐसी सूचना मिली है। उन्होंने बालू के मामले में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा बालू निकलता है । ट्रैक्टर में 2500 , हाइवा में 30 हजार रुपये में बालू बिक रहा है। यह जनता के साथ लूट नहीं तो और क्या है ? झामुमो के शासन के साढ़े चार सालों में बालू का आजतक टेंडर नहीं हुआ। आज झामुमो के लोग बालू निकाल रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आपने भाषणों में कहा करते हैं वर्तमान सरकार हेमंत बाबू की पार्टी – 2 है। मैं कहता हूं पार्ट वन जेल में है पार्ट टू भी जेल जाएगा। बस समय का इंतजार कीजिए। उन्होंने स्थानीय समस्याओं को लेकर जुस्को को एक ज्ञापन सौंपे जाने की बात कही। साथ ही कहा कि 86 बस्तियों के नाम पर सबों ने वोट लिया और राजनीति किया। मैं यह नहीं कहता हूं कि मैं मालिकाना हक दिला दूंगा लेकिन इसके लिए संघर्ष में कहीं पीछे नहीं रहूंगा। क्यों आंदोलन ही हमारी पार्टी की पहचान है। उन्होंने जुस्को से गरीब बस्तियों में फ्री बिजली , फ्री सार्वजनिक नल देने की बात दोहराई। कार्यक्रम को केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन हेमंत पाठक ने किया। जबकि अध्यक्षता आकाश सिंहा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद चौबे ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजसू के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह , जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंदेश्वर पांडेय , आशीष नामता , शैलेंद्र सिंहा , अप्पू तिवारी, जिला सचिव विमल मोर्या , मंगल टुडू , संगीता कुमारी, प्रवीण प्रसाद , अजय उपाध्याय , प्रमोद चौबे समेत काफी संख्या में पार्टी सदस्य मौजूद थे।

बिरसानगर मंड़ल आजसू की नई कमेटी गठित।

  • अध्यक्ष – धर्मा लोहार।
  • सचिव – विकास सिंह।
  • कार्यकारी अध्यक्ष – विवेक सिंह ।
  • उपाध्यक्ष – सुप्रियो बनर्जी, श्याम बोईपाई, महेंद्र प्रमाणिक, अशोक मुखी, मिंटू मुखी।
  • कोषाध्यक्ष – राहुल गौंडर ।
  • संगठन सचिव – संजय मुखी, दीपक कुमार ।
  • सह कोषाध्यक्ष – लॉरेंस गोस्वामी।
  • प्रवक्ता – योगेश कुमार पांडेय।
  • सह सचिव – माधव गोराई,अजय गोराई, राजू गोराई, विशाल प्रमाणिक।
  • मंडल कार्यसमिति सदस्य -भूषण मुखी, अभिषेक मिंज , उत्तम कुमार, रिक्की हेंब्रम।
  • विभिन्न दलों को छोड़ कर निम्न हुए आजसू में शामिल।
झामुमो व कांग्रेस छोड़ बिरसानगर में सैकड़ों ने थामा आजसू का दामन।

झामुमो छोड़ कर आजसू पार्टी में निम्न हुए शामिल।

प्रेम कुमार मिश्रा, चंदन कुमार पांडेय, आर्यन कुमार, राहुल कुमार मिश्रा, सागर सामंतो, अमनदीप सिंह, युवराज प्रसाद, पंकज गिल, शिवम कुमार बेरा, आयुष कुमार , रश्मि लोहार के नेतृत्व में बॉबी लोहार, पदमा कर्मकार, जिया कर्मकार, जया कर्मकार, शोभा कर्मकार, सारा कर्मकार, काव्या लोहार, कौशल्या कर्मकार,सुनीता लोहार, सीता लोहार, मधु लोहार, ,चंचला लोहार, कमला लोहार, पार्वती लोहार आदि अपने – अपने समर्थकों के संग आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीं।

वही कांग्रेस छोड़ कर आजसू पार्टी में निम्न हुए शामिल।

मनीष कुमार पांडेय , सुमित कुमार, दीपक लोहार, आदित्य लोहार, विशाल पाल, रौशन लोहार, बुलेट लोहार, रोबिन लोहार, घनश्याम बारला, मधुसूदन बारला, रोहित लम्हे, अनिल लम्हे, डायमंड जानसन समेत अन्य आजसू की सदस्यता ग्रहण किये।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button