ट्रेडिंगनई दिल्ली

(कुरुक्षेत्र)कुरुक्षेत्र लोकसभा से चौ. अभय सिंह चौटाला होंगे इनैलो उम्मीदवार

Views: 169
0 0
Read Time:5 Minute, 57 Second
(कुरुक्षेत्र)कुरुक्षेत्र लोकसभा से चौ. अभय सिंह चौटाला होंगे इनैलो उम्मीदवार

कुरुक्षेत्र , (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए इनैलो ने कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में इनैलो के राष्ट्रीय उप प्रधान प्रकाश भारती ने प्रैस वार्ता कर बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा से इनैलो के राष्ट्रीय महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला चुनाव लड़ेंगे। प्रकाश भारती ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर चुनाव समिति बनाई गई थी, जिसमें उनको अध्यक्ष बनाया गया था। कमेटी में इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा, अनुशासन समिति के चेयरमैन शेर सिंह बड़शामी, जसबीर ढिल्लो सदस्य थे। कमेटी ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जाकर लोगों की राय जानी व रायशुमारी की।
सारी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को सौंप दी, जिसमें सभी 10 सीटों के पैनल सौंप दिए गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार का नाम फाइनल किया है, जिसमें कुरुक्षेत्र लोकसभा से चौ. अभय सिंह चौटाला उम्मीदवार होंगे। प्रकाश भारती ने कहा कि चुनाव के लिए इनेलो संगठन पूरी तरह से तैयार है और पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने बताया कि बाकी 9 लोकसभा सीटों पर अभी चर्चा चल रही है, जल्द ही उसका भी फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में किसानों के लिए सबसे बड़ी लड़ाई चौ. अभय सिंह चौटाला ने ही लड़ी है।
प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कहा कि इनैलो का 5 बार प्रदेश में उप मुख्यमंत्री रहा है। इंडियन नेशनल लोकदल का लोगों के दिलों पर राज है। इनेलो ने जनता दरबार के माध्यम से लोगों के बीच जाने का काम किया। इस अवसर पर इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा, अनुशासन समिति के चेयरमैन शेर सिंह बड़शामी, जिला प्रधान बूटा सिंह लुखी, हलका थानेसर अध्यक्ष कृष्ण बूरा किरमच सहित कई नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र सीट पर चौ. अभय सिंह चौटाला ने 2004 में भी चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस के नवीन जिंदल से 1 लाख 60 हजार वोटों से हार गए थे।

(रामपुर)सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका, डूंगरपुर केस में दोषी करार; 18 मार्च को सुनाई जाएगी सजा


रामपुर ,16 मार्च (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बीच सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका लगा है। डूंगरपुर केस में उन्हें दोषी करार किया गया है। 18 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। इस पूरे मामले में कोर्ट ने पूर्व पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान और पूर्व क्षेत्राधिकारी आले हसन को भी दोषी करार दिया है। इस मामले में कुल मिलाकर 4 लोगों को दोषी करार दिया गया है।
दरअसल समाजवादी पार्टी के शासनकाल में डूंगरपुर में आसरा आवास बनाए गए थे। इस जगह पर पहले से कुछ लोगों के मकान बने हुए थे। आरोप था कि सरकारी जमीन बताकर 2016 में मकानों को तोड़ दिया गया था। इस मामले में पीडि़तों ने लूटपाट का आरोप भी लगाया था। 2019 में बीजेपी सरकार आने पर रामपुर के गंज थाने में इस मामले में करीब एक दर्जन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे।
आरोप लगाया गया था कि समाज वादी पार्टी की सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश नगर विकास मंत्री आजम खान के इशारे पर पुलिस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आसरा आवास बनाने के लिए उनके घरों को जबरन खाली करवाया था। वहां पहले से बने मकानों पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें ध्वस्त किया गया था।
तत्कालीन समाजवादी सरकार में केबीनेट मंत्री मुहम्मद आज़म खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खान, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हसन दोषी पाए गए। रामपुर पहुचे संयुक्त निदेशक अभियान अनिल कुमार राणा ने बताया कि आज मु।अ।सं। 508/19 थाना गंज में आरोपी मुहम्मद आजम खान, अजहर अली, बरकत अली, आले हसन खान को धारा 447, 427, 504 ,506 आईपीसी में दोषी पाया गया। धारा 395, 412 आपीसी का अपराध साबित नहीं पाया गया। शेष अभियुक्तगण जिबरान, फरमान व ओमेन्द्र चौहान को दोषमुक्त किया गया। पूरे मामले में सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।

Loading

(कुरुक्षेत्र)कुरुक्षेत्र लोकसभा से चौ. अभय सिंह चौटाला होंगे इनैलो उम्मीदवार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button