झारखंडपलामूस्थानीय समाचार

काली पूजा के उपलक्ष्य में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

काली पूजा के उपलक्ष्य में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाददाता : अनुज तिवारी,

मेदिनीनगर:-सदर प्रखंड क्षेत्र के झाबर यादव टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में काली पूजा एवं दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व झाबर निवासी गोलू सिंह, जयंत सिंह, लालन यादव और विजय यादव ने किया।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और देर रात तक लोग उत्सव का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों द्वारा माता काली की वंदना से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद पूरी रात गीत-संगीत और नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती रही।

आयोजक गोलू सिंह ने आयोजन स्थल पर आने वाले कलाकारों और आगंतुकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान वे स्वयं चौकसी में लगे रहे ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।

काली पूजा के उपलक्ष्य में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्थानीय लोगों ने गोलू सिंह और उनकी टीम की जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि गोलू सिंह अपने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, और उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button