झारखंडचतरास्थानीय समाचार

चतरा प्रेस क्लब के बैनर तले सिमरिया में सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

चतरा प्रेस क्लब के बैनर तले सिमरिया में सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • बिना हेलमेट, कम दूरी इस्तेमाल ना करना, सड़क सुरक्षा पर कानून की जानकारी ना होना एक बड़ी समस्या: एसडीओ

चतरा:- चतरा प्रेस क्लब के बैनर तले सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित किसान भवन में रविवार को सड़क सुरक्षा पर पत्रकारों संग एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन किया गया।कार्यशाला में सिमरिया अनुमंडल के तमाम पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और चतरा प्रेस क्लब के सैकड़ों पत्रकार उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज, विशिष्ट अतिथि सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केशरी, अतिथि के रूप में सिमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार, सिमरिया थाना प्रभारी मानव मयंक, जिला परिषद सदस्य सिमरिया पश्चिमी और पूर्वी क्रमशः देवनन्दन साहू एवं रोहणी देवी, सिमरिया प्रमुख रोहन साहू, मुखिया संघ अध्यक्ष विनोद महतो, प्रखंड के कई पंचायत के मुखियागण और प्रेस क्लब चतरा के अध्यक्ष सुनील कश्यप ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

चतरा प्रेस क्लब के बैनर तले सिमरिया में सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कार्यक्रम को आगे बढाते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया, जिसके बाद बारी- बारी से सभी अतिथियों का स्वागत शॉल, छाता, पेन व डायरी देकर किया गया।जिसपर प्रेस क्लब चतरा का लोगो भी अंकित था। सड़क सुरक्षा के एकदिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने वाहन मालिक, वाहन चालक एवं नशे पर संबोधित करते हुए कहा कि अगर वाहन मालिक अपने चालक से ज्यादा काम ले रहा है तो ऐसी स्थिति में दुर्घटनाओं पर काबू पाना मुश्किल है, चुकि पैसे कमाने के चक्कर मे ज्यादा काम करवाना और ज्यादा काम करना प्रचलन सा बनता जा रहा है। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज ने चर्चा को विस्तृत करते हुए कहा कि हेलमेट का कम दूरी में इस्तेमाल ना करना साथ ही सड़क सुरक्षा पर स्थापित कानून की जानकारी ना होना एक बड़ी समस्या है जिसे हम सबको मिलकर दूर करना है। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और लीगल बिंदु पर कार्य करना हमारी जिम्मेवारी है। किंतु स्वयं को बदलना आपकी भी जवाबदेही है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले सड़क सुरक्षा में लगाये गए कॉनकेव मिरर का गायब होना समाज के प्रति स्वयं की जवाबदेही ना होने का प्रतीत है जिसके लिए हमसबको मिलकर काम करने की जरूरत है।

चतरा प्रेस क्लब के बैनर तले सिमरिया में सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

उन्होंने आगे कहा कि सड़क पर चलने वाले, चलाने वाले और देखने वाले जिस दिन जागरूक हो जाएंगे, सड़क सुरक्षा में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी। ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करना उन्हें रेखांकित करना, समय- समय पर हेलमेट चेकिंग, अंडर एज ड्राइवर का चालान एवं ड्रिंक एन्ड ड्राइव पर हम काम करते रहते हैं। किंतु यह रोजमर्रा की दिनचर्या नही, इसलिए सड़क सुरक्षा पर हम नियंत्रण तभी पा सकेंगे जब हर व्यक्ति अपनी जवाबदेही सड़क पर चलने के वक्त तय कर दे। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र प्रेस क्लब के सचिव सह सिमरिया पत्रकार मोकिम अंसारी, दीपक कुमार, अशोक कुमार, सुबोध शर्मा और महेंद्र कुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। जबकि मंच का संचालन प्रशांत जयवर्धन और सिकंदर कुमार ने किया। कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार शंभू साहू, मामून रशीद सहित जिले के समस्त प्रखंडों के पत्रकार साथी शामिल थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button