झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

गंगा के बढ़े जलस्तर और दलदली घाटों को लेकर प्रशासन अलर्ट, छठ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए विशेष गश्ती दल गठित, 22 दंडाधिकारी तैनात और पांच रिजर्व में; घाटों से चौक-चौराहों तक पुलिस की रहेगी निगरानी

Views: 6
0 0
Read Time:6 Minute, 56 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू ,

साहिबगंज : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। गंगा के बढ़े जलस्तर, जलमग्न घाटों और दलदली जमीन से दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। शहर के विभिन्न छठ घाटों, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर 22 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनके साथ पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल भी तैनात रहेंगे। वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए पांच दंडाधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है।

सदर एसडीओ अमर जॉन आइन्द ने बताया कि छठ के पहले अर्घ्य की शाम और दूसरे अर्घ्य की सुबह महिलाओं एवं व्रतियों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में सुनसान रास्तों पर छिनतई और छेड़खानी जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए विशेष गश्ती दल गठित किया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

गंगा के बढ़े जलस्तर और दलदली घाटों को लेकर प्रशासन अलर्ट, छठ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गंगा का बढ़ा जलस्तर, घाटों पर विशेष सतर्कता

इस बार छठ पर्व के दौरान गंगा का बढ़ा जलस्तर प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। एसडीओ के अनुसार, नदी का जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे के कई घाट और तटीय इलाके जलमग्न हो गए हैं। इससे घाटों पर उपलब्ध जगह सीमित हो गई है। वहीं, नदी किनारे गहराई, दलदली जमीन और कीचड़ के कारण श्रद्धालुओं के साथ दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

इसे देखते हुए घाटों पर विशेष निगरानी रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी के निर्देश पर घाटों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। प्रशासन का विशेष जोर भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पर रहेगा।

गश्ती दल के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

  • साहिबगंज नगर गश्ती पश्चिमी भाग: नयन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी – 7004036567
  • साहिबगंज नगर गश्ती पूर्वी भाग: देवीलाल हांसदा, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल – 8292371115
  • जिरवाबाड़ी संपूर्ण क्षेत्र: प्रेम कुमार सोरेन, कार्यपालक अभियंता, गंगा पंप नहर प्रमंडल – 7677240428
  • गंगा घाट मोटर गश्ती: अभिषेक आनंद, सहायक निबंधक, सहयोग समितियां – 7209982192

प्रमुख छठ घाटों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

छठ घाटप्रतिनियुक्त पदाधिकारीमोबाइल नंबर
बायसी स्थानचन्द्रशेखर शर्मा7250470137
ओझा टोलीप्रभाकर हेम्ब्रम7549121935
पुरानी साहिबगंजमधुकर श्याम8271348914
चौधरी टोला (ओला)बैजनाथ कुमार महतो9471327864
चानन रेलवे पुल के पासनरेश मुर्मू8434108168
कबूतर खोपी जनता घाटशंकर प्रसाद साह9661139721
शकुंतला सहाय घाटरामजीत हेम्ब्रम7992328541
शीतला स्थानचन्द्रकिशोर सोनू7004424208
गोपालपुलअमरेन्द्र कुमार9798566295
कुम्हार टोलीनंद किशोर मंडल8409111776
सकरोगढ़डॉ. जीतेन्द्र कुमार सिंह9431545827
मछली घाटकाजल किशोर7250058402
पत्थर घाटचंद्र प्रकाश कुमार8283876048
हाजीपुर घाटशैलेश रंजन9546709631
समदा घाटसौरभ कुमार7884823863
सकरी घाटसहायक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष कार्य अवर प्रमंडल9572860776
पांच दंडाधिकारी रिजर्व, आपात स्थिति में संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पांच दंडाधिकारियों को रिजर्व में रखा है। इनमें भवन प्रमंडल के कनीय अभियंता मो. फारूक आजम (9801915959), वरीय पशुचिकित्सा एवं पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार (7050422928), जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक सतीश कुमार (7903976718), वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी अनिल कुमार हेम्ब्रम (9973709894) और जिला उद्योग केंद्र के जिला उद्यमी समन्वयक देवव्रत कुमार (9065520260) शामिल हैं।

जरूरत पड़ने पर इन अधिकारियों को तत्काल संबंधित क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। जिला प्रशासन ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

पांच दंडाधिकारी रिजर्व, आपात स्थिति में संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पांच दंडाधिकारियों को रिजर्व में रखा है। इनमें भवन प्रमंडल के कनीय अभियंता मो. फारूक आजम (9801915959), वरीय पशुचिकित्सा एवं पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार (7050422928), जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक सतीश कुमार (7903976718), वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी अनिल कुमार हेम्ब्रम (9973709894) और जिला उद्योग केंद्र के जिला उद्यमी समन्वयक देवव्रत कुमार (9065520260) शामिल हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button