झारखंडस्थानीय समाचार

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत,पुलिस जांच में जुटी

Views: 142
0 0
Read Time:1 Minute, 24 Second
विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत,पुलिस जांच में जुटी

बरहरवा।
थाना क्षेत्र के घोंघी बेडो में एक महिला द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने से मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घोंघी बेडो निवासी बुधनी पहाड़ीन (20) ने घर में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल साहेबगंज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना से एएसआई नीलम कुमारी सशस्त्र बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

एएसआई नीलम कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला विषाक्त पदार्थ सेवन का प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button