झारखंड समाचारट्रेंड्सपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

छठ घाटों की तैयारी का जायजा लेने नाव से गंगा में उतरे पंकज मिश्रा, डीसी-एसपी भी रहे मौजूद

साहिबगंज के छह प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण, गाद हटाने, मजबूत बैरिकेडिंग और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश; गंगा कटाव के स्थायी समाधान पर भी होगी पहल

Views: 6
0 0
Read Time:5 Minute, 22 Second

रिपोर्ट सोनू कुमार,

साहिबगंज:-लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर साहिबगंज में प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गयी है. गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने डीसी दीपक कुमार दुबे, एसपी अमित कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया. अधिकारियों की टीम ने नाव से गंगा घाटों का जायजा लिया और तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.

नाव से घाटों तक पहुंचे पंकज मिश्रा, एक-एक व्यवस्था की ली जानकारी

निरीक्षण की शुरुआत संत जेवियर्स स्कूल के नीचे स्थित बाबा घाट से हुई. यहां घाट की साफ-सफाई, गंगा के जलस्तर और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. नगर परिषद के प्रशासक अभिषेक सिंह को घाटों की बेहतर सफाई, व्यवस्थित बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

इसके बाद पंकज मिश्रा प्रशासनिक टीम के साथ नाव से विभिन्न घाटों के निरीक्षण पर निकले. टीम ने भगवान बिरसा मुंडा घाट, बिजली घाट, ओझा टोली घाट, चानन घाट और कबूतर खोपी घाट का जायजा लिया. इसके बाद फेरी सेवा घाट पहुंचकर वहां की स्थिति का भी आकलन किया गया.

छठ घाटों की तैयारी का जायजा लेने नाव से गंगा में उतरे पंकज मिश्रा, डीसी-एसपी भी रहे मौजूद

गाद हटाने और मजबूत बैरिकेडिंग का निर्देश

निरीक्षण के दौरान पंकज मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी परिस्थिति में परेशानी नहीं होनी चाहिए. सभी प्रमुख घाटों पर समय रहते सफाई पूरी करने, गंगा में मजबूत बैरिकेडिंग लगाने और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने को कहा गया. भगवान बिरसा मुंडा घाट और बिजली घाट के किनारे जमा गाद को भी छठ से पहले हटाने का निर्देश दिया गया, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

गंगा कटाव का स्थायी समाधान खोजेगा प्रशासन

संत जेवियर्स स्कूल के पीछे गंगा कटाव की गंभीर स्थिति पर डीसी दीपक कुमार दुबे ने चिंता जतायी. उन्होंने कटाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीएमएफटी फंड से आवश्यक योजना तैयार करने पर विचार करने की बात कही. इसका उद्देश्य प्रभावित इलाके को कटाव से सुरक्षित करना है.

‘श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी’

पंकज मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है. मां गंगा की गोद में लाखों श्रद्धालु भगवान भास्कर और छठी मईया की आराधना करते हैं. ऐसे पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. प्रयास है कि साहिबगंज और आसपास के क्षेत्रों के छठव्रती बिना किसी परेशानी के पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मना सकें.

उन्होंने दुर्गापूजा, दीपावली और काली पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन को बधाई दी. साथ ही जिलेवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की. श्रद्धालुओं से घाटों पर प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह भी किया.

मौके पर नगर परिषद प्रशासक अभिषेक सिंह, सीओ बास्कीनाथ टुडू समेत कई पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button