झारखंड समाचारझारखंडलातेहार
Trending
महुआडांड़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 23 नवंबर को लगेगा शिकायत निवारण शिविर
Latehar News

Views: 9
Read Time:1 Minute, 16 Second
महुआडांड़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 23 नवंबर को लगेगा शिकायत निवारण शिविर
अलोक कुमार की रिपोर्ट,
महुआडांड़ (लातेहार)। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से 23 नवंबर 2026 को महुआडांड़ में विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का आयोजन 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, महुआडांड़ में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इसमें बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर खराब होने, विद्युत आपूर्ति बाधित रहने तथा नए बिजली कनेक्शन से संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी बिजली बिल की पिछली रसीद, मीटर नंबर एवं संबंधित दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचें, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।
![]()




