ईडीउत्तर प्रदेशएसीबीकांग्रेसक्रिकेट/स्पोर्ट्सघाघराचुनाव 2024छत्तीसगढ़झारखंडट्रेडिंगधनबादबीजेपीमौसम अपडेटविदेशस्थानीय समाचारहेल्थ

झारखंड विधानसभा चुनाव : पीएम पर भारी पड़े सीएम 

झारखंड विधानसभा चुनाव : पीएम पर भारी पड़े सीएम 

इंडिया गठबंधन को उम्मीद से ज्यादा सीटों पर मिली विजय

  • कुल सीट – 81/81
  • जेएमएम – 34
  • कांग्रेस – 16
  • राजद – 4
  • माले – 2
  • बीजेपी – 21
  • आजसू – 1
  • जदयू – 1
  • एलजेपी – 1
  • अन्य – 1

जमशेदपुर :- झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे एनडीए के लिए निराश करने वाला रहा। वहीं इंडिया गठबंधन दूसरी बार सत्ता संभालने जा रही है। पूरे नतीजे पर अब लोग तंज़ कस रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बेबाक तरीके से अभिव्यक्ति दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा पीएम पर भारी पड़े सीएम। वहीं कुछ लोगों ने इंडिया गठबंधन के जीत के लिए मईया सम्मान योजना की राशि बढ़ाएं जाने को मुख्य कारण मान रहे हैं ।

इस बार कई नामी चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें मुख्य रूप से चंदनकियारी से भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी , भाजपा के ही भानुप्रताप शाही , कांग्रेस के डॉ अजय कुमार, भाजपा की डॉ मीरा मुंडा, भाजपा के डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता, आजसू के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो समेत कई प्रमुख उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है।

उधर कोल्हान में भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में खोई हुई प्रतिष्ठा को हासिल होने में कामयाब हुई है। एनडीए के जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास विजयी रहीं। वहीं जमशेदपुर पश्चिम से जदयू प्रत्याशी सरयू राय विजयी हुये। जबकि पूर्व सीएम सरायकेला से चंपाई सोरेन विजयी हुये।

समाचार लिखे जाने तक स्थिति कुछ इस प्रकार है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम :

झारखंड विधानसभा चुनाव : पीएम पर भारी पड़े सीएम 
Oplus_131072

1. बाघमारा सीट : शत्रुध्न महतो (BJP) जीत गए।

2. बगोदर सीट : नागेंद्र महतो (BJP) जीत गए।

3. बहरागोड़ा सीट: समीर कुमार मोहंती (JMM) जीत गए।

4. बरहेट सीट : हेमंत सोरेन (JMM) जीत गए।

5. बरही सीट : मनोज कुमार यादव (BJP) जीत गए।

6. बड़कागांव सीट : रोशन लाल चौधरी (BJP) जीत गए।

7. बरकट्ठा सीट : जानकी प्रसाद यादव (JMM) जीत की और आगे बढ़ रहे है।

8. बेरमो सीट : कुमार जयमंगल (कांग्रेस) जीत गए।

9. भवनाथपुर सीट : अनंत प्रताप देव (JMM) जीत गए।

10. बिश्रामपुर सीट : नरेश प्रसाद सिंह (राजद) से जीत गए।

11. बिशुनपुर सीट : चमरा लिंडा (JMM) जीत गए।

12. बोकारो सीट : श्वेता सिंह (कांग्रेस) जीत गई।

13. बोरियो सीट : धनंजय सोरेन (JMM) जीत की और बढ़ रहे है।

14. चाईबासा सीट : दीपक बिरुवा (JMM) जीत गए।

15. चक्रधरपुर सीट : सुखराम उड़ाव (JMM) जीत गए

16. चंदनकियारी सीट : उमा कांत रजक (JMM) जीत गए।

17. चतरा सीट : जनार्दन पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी -रामविलास पासवान) जीत गए।

18. छतरपुर सीट : राधा कृष्णा किशोर (कांग्रेस) जीत गए।

19. डाल्टनगंज सीट : आलोक कुमार चौरसिया (BJP) जीत रहे है।

20. देवघर सीट : सुरेश पासवान (राजद) जीत गए।

21. धनबाद : राज सिंहा (बीजेपी) जीत गए।

22. धनवार सीट : बाबूलाल मरांडी (BJP) से जीत रहे है।

23. दुमका सीट : बसंत सोरेन (JMM) जीत गए।

24. डुमरी सीट: जयराम कुमार महतो (JLKM) से जीत गए।

25. गांडेय सीट : कल्पना मुर्मू सोरेन(JMM) जीत गई।

26. गढ़वा सीट : सतेन्द्र नाथ तिवारी (BJP) जीत रहे है।

27. घाटशिला सीट : रामदास सोरेन (JMM) जीत गए।

28. गिरिडीह सीट : निर्भय कुमार शहाबादी (BJP) जीत रहे है।

29. गोड्डा सीट : संजय प्रसाद यादव (राजद) जीत गए।

30. गोमिया सीट : योगेंद्र प्रसाद (JMM) जीत गए।

31. गुमला सीट : भूषण तिर्की (JMM) जीत गए।

32. हटिया सीट : नवीन कुमार जायसवाल ( BJP) जीत रहे है।

33. हजारीबाग सीट : प्रदीप प्रसाद (BJP) जीत रहे है।

34. हुसैनाबाद सीट : संजय कुमार सिंह यादव (राजद) जीत गए।

35. इचागढ़ सीट : सबिता महतो (JMM) जीत रही है।

36. जगन्नाथपुर सीट : सोना राम सिंकू (कांग्रेस) जीत गए।

37. जामा सीट : लुईस मरांडी (JMM) जीत गई।

38. जमशेदपुर पूर्वी : पूर्णिमा साहू (BJP) जीत गई।

39. जमशेदपुर पश्चिमी: सरयू रॉय (जनता दल यूनाइटेड) जीत गए।

40. जामताड़ा सीट : इरफान अंसारी (कांग्रेस) जीत गए।

41. जमुआ सीट : मंजू कुमारी (BJP) जीत गई।

42. जरमुंडी सीट : देवेन्द्र कुंवर (बीजेपी) जीत गए।

43. झरिया सीट : रागिनी सिंह (बीजेपी) जीत गई।

44. जुगसलाई सीट : मंगल कालिंदी (JMM) जीत गए।

45. कांके सीट : सुरेश कुमार बैठा (कांग्रेस) जीत गए।

46. खरसांवा सीट : दशरथ गार्गेय (JMM) जीत गए।

47. खिजरी सीट : राजेश कच्छप (कांग्रेस) जीत गए।

48. खूंटी सीट : राम सूर्या मुंडा ( JMM) जीत गए।

49. कोडरमा सीट : डॉ नीरा यादव (BJP) जीत रही है।

50. कोलेबिरा सीट : नमन बिक्सल कांगड़ी (कांग्रेस) जीत गए।

51. लातेहार सीट : प्रकाश राम (बीजेपी) जीत रहे है।

52. लिटीपारा सीट : हेमलाल मुर्मू (JMM) जीत गए।

53. लोहरदगा सीट : डॉ रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) जीत गए।

54. मधुपुर सीट : हफ़ीज़ुल हसन (JMM) जीत रहे है।

55. महागामा सीट : दीपिका पाण्डेय सिंह (कांग्रेस) जीत गई।

56. महेशपुर सीट : स्टीफन मरांडी (JMM) जीत गए।

57. मझगांव सीट : निरल पूर्ति (JMM) जीत गए।

58. मांडर सीट : शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) जीत गई।

59. मांडू सीट : निर्मल महतो (आजसू) जीत गए।

60. मनिका सीट : रामचंद्र सिंह (कांग्रेस) जीत गए।

61. मनोहरपुर सीट : जगत मांझी (JMM) जीत गए।

62. नाला सीट : रविंद्र नाथ महतो (JMM) जीत गए।

63. निरसा सीट : अरूप चटर्जी (सीपीआई एम एल) जीत गए।

64. पाकुड़ सीट : निशत आलम (कांग्रेस) जीत गई।

65. पांकी सीट : कुशवाहा शशि भूषण मेहता (बीजेपी) जीत गए।

66. पोड़ैयाहाट सीट : प्रदीप यादव (कांग्रेस) जीत गए।

67. पोटका सीट : संजीव सरदार (JMM) जीत गए।

68. राजमहल सीट : मो. ताजुद्दीन (JMM) जीत गए।

69. रामगढ़ सीट : ममता देवी (कांग्रेस) जीत गई।

70. रांची : सी पी सिंह (बीजेपी) जीत गए।

71. सारठ सीट : उदय शंकर सिंह (JMM) जीत गए।

72. सरायकेला सीट : चंपई सोरेन (बीजेपी) जीत गए।

 

  • 73. शिकारीपाड़ा सीट : आलोक कुमार सोरेन (JMM) जीत गए।
  • 74. सिल्ली सीट : अमित कुमार (JMM) जीत गए।
  • 75. सिमरिया सीट : कुमार उज्जवल (बीजेपी) जीत गए।
  • 76. सिमडेगा सीट : भूषण बाड़ा (कांग्रेस) जीत रहे है।
  • 77. सिंदरी सीट : चंद्रदेव महतो (सीपीआई एम एल एल) जीत गए।
  • 78. सिसई सीट : जिगा सुसारन होरो (JMM) जीत गए।
  • 79. तमाड़ सीट : विकास कुमार मुंडा (JMM) जीत गए।
  • 80. तोरपा सीट : सुदीप गुडिया (JMM) जीत गए।
  • 81. टुंडी सीट : मथुरा प्रसाद महतो (JMM) जीत गए।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button