झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

रामनवमी पर मनिका में चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन, विधायक ने किया उद्घाटन

Views: 116
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second
रामनवमी पर मनिका में चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन, विधायक ने किया उद्घाटन

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल खेल मैदान में रामनवमी के अवसर पर रविवार को चैता दुगोला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामचंद्र सिंह (विधायक), प्रमुख प्रतिमा देवी, पूर्व जिप सदस्य बलवंत सिंह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्यास अजीत हलचल (छपरा) और कमलवास कुंवर (बक्सर) के बीच चैता दुगोला का रोमांचक मुकाबला हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से हुई, जिसके बाद दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था और इस अवसर पर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और रातभर गीत-संगीत का आनंद उठाया।

इस आयोजन में विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, जिला महासचिव सुरेंद्र भारती, ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष रंजीत साहू, पूर्व मुखिया संजय सिंह, तस्लीम अंसारी, राजेंद्र यादव, अरुण सिंह, ओम प्रकाश यादव, सरयू यादव, विशाल पासवान, अकबर अंसारी, अख्तर अंसारी, शिवचंद्र यादव, पुनीता देवी सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button