पाकुड़
Trending

पाकुड़ में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का विशेष अभियान शुरू, पहले दिन 40 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस

15 दिसंबर तक सभी पंचायतों में लगेंगे शिविर, ग्रामीणों को अब लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

Views: 27
0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second

केशव तिवारी, पाकुड़ ब्यूरो।

पाकुड़। जिले में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले ही दिन 40 आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया। अब जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों में शिविर लगाकर आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पंचायत स्तर पर ही लाइसेंस बनवाने की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश तथा उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय की ओर से अभियान संचालित किया जा रहा है। पहले दिन जिला परिवहन कार्यालय में आयोजित शिविर में 40 से अधिक आवेदकों ने आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 40 आवेदकों को उसी दिन लाइसेंस जारी कर दिया गया।

पाकुड़ में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का विशेष अभियान शुरू, पहले दिन 40 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस

15 दिसंबर तक पंचायतों में लगेंगे शिविर

विशेष अभियान के तहत एक नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक जिले की सभी पंचायतों में निर्धारित तिथियों के अनुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नए आवेदनों के निष्पादन के साथ प्रखंड स्तर पर पहले से प्राप्त आवेदनों का भी निपटारा किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदकों को लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिला मुख्यालय आने की जरूरत कम होगी।

निर्धारित तिथि पर दस्तावेजों के साथ पहुंचें आवेदक

जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी ने बताया कि पंचायतवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आम नागरिकों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर आवेदन करने की अपील की। साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन करने का आग्रह किया।

ये रहे मौजूद

मौके पर प्रधान लिपिक बैरियर हेंब्रम, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह सहित परिवहन कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button