बरहरवा में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

बरहरवा में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

बरहरवा। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रक्त कोषांग के प्रवीण सक्सेना, दिलीप कुमार और रणधीर कुमार की देखरेख में कुल 10 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। इससे अनगिनत जिंदगियों को बचाया जा सकता है और समाज में इसकी आवश्यकता हमेशा बनी रहती…

Loading

Read More

बरहरवा:गणपति बाप्पा के जयकारों से गूंजा मिर्जाचौकी हाट परिसर, भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

बरहरवा:गणपति बाप्पा के जयकारों से गूंजा मिर्जाचौकी हाट परिसर, भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

बरहरवा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मिर्जाचौकी हाट परिसर स्थित प्रांगण में आयोजित भक्ति जागरण में देर रात तक भक्ति रस की अविरल धारा बहती रही। पूरा परिसर “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बेगूसराय से आए धीरज बैंड के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को रातभर झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकार लक्की साब, नेहा चंचल और बेबी भारती ने “तेरे दर पे आया हूं, मन का ज्योति जलाया हूं” तथा “हाथी न घोड़ा कौनो…

Loading

Read More

बरहरवा:दीवार ढहने से किशोर गंभीर रूप से घायल

बरहरवा:दीवार ढहने से किशोर गंभीर रूप से घायल

बरहरवा। प्रखंड के मयूरझूठी गांव में सोमवार को ईंट की कच्ची दीवार ढहने से एक 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बेटाका हेम्ब्रम (पुत्र समीर हेम्ब्रम) एक पांच फीट ऊंची कच्ची दीवार पर चढ़कर बगल के पेड़ पर बैठे पक्षी का शिकार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दीवार असंतुलित होकर ढह गई, जिससे वह मलबे में दबकर घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहरवा पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार ने…

Loading

Read More

बरहरवा स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस से 119 पीस अवैध विदेशी शराब बरामद

बरहरवा स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस से 119 पीस अवैध विदेशी शराब बरामद

बरहरवा। आरपीएफ बरहरवा ने फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के जरिए अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने एक विशेष टीम गठित कर ट्रेन की तलाशी ली। जैसे ही फरक्का एक्सप्रेस बरहरवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, छापेमारी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कोच संख्या एस-07 के शौचालय में दो लावारिस बैग बरामद हुए। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 101 पीस…

Loading

Read More

मॉडल स्कूल बोरियो में छात्रों के बीच शैक्षणिक किट्स का वितरण

मॉडल स्कूल बोरियो में छात्रों के बीच शैक्षणिक किट्स का वितरण

बरहरवा:- प्रखंड के मॉडल स्कूल बोरियो में गुरुवार को सरकार द्वारा प्राप्त शैक्षणिक किट्स का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया, जहां विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण बेसरा ने स्कूली छात्र-छात्राओं को रबर, रूलर, पेंसिल, कटर आदि सामग्री वितरित की। सहायक शिक्षक सीता राम रक्षित ने जानकारी दी कि इस मौके पर लगभग 100 छात्र-छात्राओं को किट्स प्रदान किए गए हैं। शेष विद्यार्थियों को शुक्रवार को किट्स का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. मुज्जफर इस्लाम, वसीर अहमद, सीता राम…

Loading

Read More

बरहरवा: खेत में लगी आग से तीन बीघा गेहूं की फसल राख

बरहरवा: खेत में लगी आग से तीन बीघा गेहूं की फसल राख

बरहरवा। कोटालपोखर थाना क्षेत्र के असलम मदनी स्कूल के पास तीन बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना रविवार को हुई, जब अचानक खेत में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटालपोखर थाना क्षेत्र के अधरकोठा निवासी आबू ताहिर, आबू डाक्टर और श्रीकुड़ बाजार निवासी बेनाम सेख की जमीन पर गेहूं की फसल पककर तैयार थी। बेनाम सेख ने बताया कि ईद के बाद फसल काटने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही आग लगने से पूरी फसल नष्ट हो गई। आग इतनी…

Loading

Read More

बरहरवा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा संपन्न

बरहरवा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा संपन्न

बरहरवा के मिर्जाचौकी हाट परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का समापन हो गया है। यज्ञ के अंतिम दिन देवी अनिता (रक्षा) ने भागवत कथा और भगवान के कोमल रूपों के वर्णन के साथ-साथ भक्ति भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बनारस से आए पुरोहितों ने संध्या के समय गंगा आरती की, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके अलावा, गुरुवार रात्रि में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया और शुक्रवार को टोली बिदाई की गई। इस कार्यक्रम में कृपानाथ चौधरी, हृदय नारायण…

Loading

Read More

बरहरवा के बीएसके कॉलेज में केरियर काउंसलिंग व निबंधन कार्यक्रम आयोजित

बरहरवा के बीएसके कॉलेज में केरियर काउंसलिंग व निबंधन कार्यक्रम आयोजित

बरहरवा के बीएसके कॉलेज में जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित केरियर काउंसलिंग व निबंधन कार्यक्रम में 150 विद्यार्थियों का निबंधन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला नियोजनालय से राजीव रंजन और अमित गुप्ता ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ बसंत कुमार गुप्ता ने की। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नियोजनालय में निबंधन से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्रम व कल्याण विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो सदानंद कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ रंजन कांत साहा, प्रो राकेश नंदन, डॉ सुधा ग्लेडिस किस्कू, डॉ…

Loading

Read More