मनिका। मनिका प्रखंड मुख्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा पूरे हर्षौल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने संपन्न किया,वहीं पूजा का कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधिवत पूर्वक हवन पूजा किया और मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन को लेकर क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय,मंदिर तथा गांव-टोला के पूजा पंडालों से दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला, वहीं क्षेत्र के सभी पूजा स्थलों से बारी-बारी से विसर्जन जुलूस निकाली गई जिसमें स्कूली बच्चे-बच्चियां,महिला-पुरुष एवं भारी संख्या में युवाओं…