स्थानीय समाचार

मनिका लैंपस में धान क्रय केंद्र का हुआ उद्घाटन 

मनिका लैंपस में धान क्रय केंद्र का हुआ उद्घाटन 

संवाददाता संतोष प्रसाद

मनिका:- मनिका लैंपस में दिन रविवार को धान क्रय केंद्र का मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह एवं लातेहार जिले के डीडीसी सरजीत कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया।

जिले के डीडीसी सरजीत कुमार सिंह ने बताया कि किसान धान की कीमत ₹2300 प्रति क्विंटल एवं ₹100 प्रति क्विंटल बोनस दी जाएगी टोटल ₹2400 प्रति क्विंटल किसानों को धान का कीमत मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जल्द से जल्द धान बेचने वाले किसानों के खाते में धान बिक्री का पैसे जाएगा ताकि किसानों को आगे का कार्य में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

मौके पर मनिका प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार मनिका अंचल अधिकारी नंदकुमार राम विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र पासवान, विश्वनाथ राय लैंपस प्रबंधक सत्येंद्र यादव मिथिलेश पासवान , बली प्रसाद यादव, कामेश्वर प्रसाद यादव समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button