
पाकुड़: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफाई मित्रों एवं कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सफाई मित्रों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। जिला समन्वयक ने सफाई मित्रों की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य जांच तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सुरक्षा सामग्री के उपयोग और योजनाओं का लाभ लेने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।
डॉ. आदित्य रंजन ने सफाई मित्रों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच एवं परीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
मौके पर जल सहिया सहित अस्पताल के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।
![]()




