घाघरा/गुमला:- घाघरा प्रखंड मुख्यालय के रन्हे मिनी स्टेडियम में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन सह प्राइवेट स्कूल संघ घाघरा के द्वारा बाल दिवस, बिरसा जयंती व झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें घाघरा प्रखंड व बिशनपुर प्रखंड के निजी विद्यालय के बच्चों द्वारा भाग लिया और कई खेलकूद कार्यक्रम कराए गए। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गोला फेक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान तेजस्वी पब्लिक स्कूल घाघरा की दशमी कुमारी, द्वितीय स्थान चिल्ड्रेन एकेडमी घाघरा…