Views: 8
0 0
ग्रासरूट इनोवेशन के तहत धनकारा में छात्रों ने सीखा पारंपरिक औषधीय ज्ञान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

ग्रासरूट इनोवेशन के तहत धनकारा में छात्रों ने सीखा पारंपरिक औषधीय ज्ञान

लातेहार संवाददाता।ग्रासरूट इनोवेशन कार्यक्रम के तहत लातेहार जिले के धनकारा पंचायत अंतर्गत ग्राम धनकारा में छात्रों के लिए एक अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय वैद्य जी से पारंपरिक औषधीय ज्ञान एवं जड़ी-बूटियों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। यह कार्यक्रम बनवारी साहू महाविद्यालय के मार्गदर्शन में मेंटर इशरत बानो के नेतृत्व…

ग्रासरूट इनोवेशन के तहत धनकारा में छात्रों ने सीखा पारंपरिक औषधीय ज्ञान
Read Time:1 Minute, 55 Second
ग्रासरूट इनोवेशन के तहत धनकारा में छात्रों ने सीखा पारंपरिक औषधीय ज्ञान

लातेहार संवाददाता।
ग्रासरूट इनोवेशन कार्यक्रम के तहत लातेहार जिले के धनकारा पंचायत अंतर्गत ग्राम धनकारा में छात्रों के लिए एक अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय वैद्य जी से पारंपरिक औषधीय ज्ञान एवं जड़ी-बूटियों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई।

यह कार्यक्रम बनवारी साहू महाविद्यालय के मार्गदर्शन में मेंटर इशरत बानो के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें छात्राएँ निसा कुमारी, कल्पना कुमारी, रसीना खातून, हीना नाज एवं सैफ अली ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने वैद्य जी से विभिन्न औषधीय पौधों की पहचान, उनके गुण, उपयोग की पारंपरिक विधियाँ तथा ग्रामीण चिकित्सा पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही, इस ज्ञान का दस्तावेजीकरण भी किया गया।

मेंटर इशरत बानो ने बताया कि ग्रासरूट इनोवेशन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पारंपरिक ज्ञान, ग्रामीण नवाचारों और लोक चिकित्सा पद्धतियों का संरक्षण करना है, ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ी रहे।

विद्यार्थियों ने इस अनुभव को बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने की इच्छा जताई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports