पाकुड़
Trending

Littipada :लिट्टीपाड़ा में बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत, शहीदों को नमन के बाद कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Littipada Me Babulal Marandi Ka Jordar Swagat, Shahidon Ko Naman Ke Baad Karyakarton Ko Diya Sangathan Majboot Karne Ka Mantra

Views: 8
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

पाकुड़ संवाददाता/लिट्टीपाड़ा : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के संथाल परगना प्रवास के दौरान शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। लिट्टीपाड़ा चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने अमर शहीद सिद्धो-कान्हू और तिलका मांझी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, ताकि जनसेवा और कल्याणकारी गतिविधियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

Littipada :लिट्टीपाड़ा में बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत, शहीदों को नमन के बाद कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

बूथ मजबूत होगा, तभी मजबूत होगा संगठन

मरांडी ने संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत व सक्रिय बनाने तथा आम लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की बात कही।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बाबूलाल मरांडी के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर भाजपा नेता साहेब हांसदा, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष बानेश्वर सोरेन, सुकुमार मंडल, धर्मेंद्र त्रिवेदी, गणेश मंडल, दयाल साहा, भूजल मंडल, मृत्युंजय मंडल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button