कल्याण गुरुकुल के 10 प्रशिक्षणार्थियों का इंटिमेट फैशन में चयन
चेन्नई की प्रतिष्ठित कंपनी में मिली नौकरी,नियुक्ति-पत्र लेकर अभ्यर्थी रवाना

पाकुड़ संवाददाता। हिरणपुर : कल्याण गुरुकुल हिरणपुर, पाकुड़ के प्रशिक्षणार्थियों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा रहा। संस्थान के बैच संख्या 69 के एसएमओ ट्रेड के नौ अभ्यर्थियों तथा बैच संख्या 57 के एक अभ्यर्थी का चयन चेन्नई की प्रतिष्ठित कंपनी इंटिमेट फैशन में हुआ है। चयन की सूचना मिलते ही संस्थान में खुशी का माहौल बन गया।

सभी चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति-पत्र
चयनित सभी 10 अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति-पत्र मिलने के बाद सभी अभ्यर्थी ट्रेनर अनिता कुमारी के साथ चेन्नई के लिए रवाना हुए। अभ्यर्थियों ने रोजगार का अवसर मिलने पर खुशी जताई और संस्थान के प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
इस अवसर पर कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य प्रवीन सिन्हा ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने कार्य का निर्वहन करें तथा अपने परिवार एवं संस्थान का नाम रोशन करें। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की भी कामना की।
प्रशिक्षकों ने भी दी बधाई
अभ्यर्थियों के चेन्नई रवाना होने के दौरान संस्थान के प्रशिक्षकों एवं कर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मौके पर प्रशिक्षक उज्ज्वल राय, रौशन पांडेय, अनुज सिंह, अनिता कुमारी, वार्डन पुतुल सोरेन, रसोइया ललिता कुमारी व रेनू हांसदा तथा एमआईएस अभय कुमार मौजूद रहे।
![]()





