झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

निजी स्कूलों पर प्रशासन का शिकंजा! नीलम चिल्ड्रेन एकेडमी में 13 बिंदुओं पर जांच

JHARKHAND NEWS

Views: 22
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

रिपोर्ट सोनू कुमार,

तीनपहाड़। निजी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और सरकारी मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में उपायुक्त, साहिबगंज के निर्देश पर मंगलवार को तीनपहाड़ राजमहल मुख्य पथ के समीप स्थित नीलम चिल्ड्रेन एकेडमी में छह सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को 13 बिंदुओं पर परखा। बच्चों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जांच के केंद्र में रही।

निजी स्कूलों पर प्रशासन का शिकंजा! नीलम चिल्ड्रेन एकेडमी में 13 बिंदुओं पर जांच

सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन की पैनी नजर

निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शिक्षकों की उपलब्धता, बच्चों की सुरक्षा तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सरकारी मानकों के अनुपालन की स्थिति भी परखी गई। निरीक्षण के जरिए यह जानने का प्रयास किया गया कि विद्यालय में बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं या नहीं।

जांच रिपोर्ट खोलेगी व्यवस्था की हकीकत

निरीक्षण दल में प्रखंड कार्य पदाधिकारी कुणाल किशोर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कैलाश वर्मा, महिला थाना की एसआइ पूजा कुमारी, थाना के एसआइ महेंद्र कुमार, महिला पर्यवेक्षिका निशया कुमारी और एएनएम प्रिय बैंग शामिल थीं।

प्रखंड कार्य पदाधिकारी कुणाल किशोर ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर निजी विद्यालयों की जांच की जा रही है। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को सौंपी जायेगी। जांच रिपोर्ट के माध्यम से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति सामने आयेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button