बरहरवा।कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर गुरुवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक पर्व भैया पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बरहरवा नगर पंचायत के साथ-साथ रिसोड़, महाराजपुर, ग्रामसीर, भीमपाड़ा, मोगलपाड़ा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी इस पर्व की विशेष रौनक रही।
बहनों ने पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। गोबर से यमराज का प्रतीक बनाकर दीप, कपूर, अगरबत्ती और पुष्प अर्पित किए गए। बहनों ने सोहर और पारंपरिक गीत गाकर इस पर्व की महत्ता को व्यक्त किया।
पूजन के बाद बजरी और नारियल कूटा गया तथा गरी का गोला, पान और मिठाइयां खिलाकर भाइयों को आशीर्वाद दिया गया। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर सदैव रक्षा करने का संकल्प लिया।