क्रिकेट/स्पोर्ट्सझारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
हार व जीत लगी रहती है, हार से हताश नहीं होना है: बैधनाथ राम


- लातेहार ने बालक वर्ग एवं चंदवा ने बालिका वर्ग में खिताब पर कब्जा जमाया
लातेहार:- जिला खेल स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार की शाम संपन्न हो गया. प्रतियोगिता में लातेहार ने बालक वर्ग एवं चंदवा ने बालिका वर्ग के खिताब पर कब्जा जमाया. पुरस्कार वितरण करते हुए स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि खेल में हार व जीत लगी रहती है. जब कोई हारता है तभी दूसरा जीतता है. उन्होने कहा कि हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए. हार से सबक ले कर दुगने उत्साह के साथ अगली प्रतियोगिता की तैयारी करनी चाहिए. मौके पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, अंकित पांडेय आदि मौजूद थे.
![]()




