स्थानीय समाचारझारखंड

बदरा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से कराया गया क्रिकेट टूर्नामेंट

बदरा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से कराया गया क्रिकेट टूर्नामेंट

रामगढ़/दुमका:- रामगढ़ के बदरा गांव में बदरा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश अग्रवाल व मुखिया ने सम्मिलित रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन के पहले मैच में बदरा क्रिकेट क्लब बनाम मोहनपुर के बीच खेला गया। जिसमें बदरा टीम की जीत हुई। साथ ही फाइनल मुकाबला हसडीहा बनाम रणबहीयार के बीच खेला गया। हसडीया फाइनल मुकाबले का विजेता बना वही रनबहियार उपविजेता से नवाजा गया। विजेता टीमों को ₹4000 नगद तथा उपविजेता टीम को ₹3000 नगद राशि पुरस्कार स्वरूप जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।बदरा स्पोर्टिंग क्लब के मेंबर के रूप में अशोक पंडित, आनंद मिश्र, सूरज कोतवाल, बजरंग मांझी, राहुल मांझी, राहुल, चंदन, सोनू, गजानंद समेत क्लब के सभी सदस्य थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button